सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास में शामिल श्रमजीवी 26 जनवरी पर होंगे मेरे विशेष अतिथि: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा ऐवेन्यू स्थित 'कर्तव्य पथ' के उद्घाटन के दौरान कहा, "जिन श्रमजीवियों ने सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास के लिए काम किया है, वे 26 जनवरी पर मेरे विशेष अतिथि होंगे।" गौरतलब है, उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने पुनर्विकास में शामिल श्रमजीवियों से मुलाकात भी की थी।