सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गएः सरकार से एससी
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर चिंता ज़ाहिर करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को यह बताने को कहा कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए। एससी ने कहा कि वह केंद्र से पूछेगा कि प्रोजेक्ट का कार्य जारी रहने से वायु प्रदूषण बढ़ा है या नहीं।