सेंट्रल विस्टा साइट पर ज़मीन पर लेटकर पीएम की फोटो ले रहे फोटोग्राफर की तस्वीर फर्ज़ी
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्माणाधीन सेंट्रल विस्टा के दौरे के बाद सोशल मीडिया पर फोटोशॉप की हुई एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें एक फोटोग्राफर ज़मीन पर लेटकर पीएम की तस्वीर लेता दिख रहा है। द क्विंट के अनुसार, तस्वीर में सेंट्रल विस्टा की पीएम मोदी की फोटो के साथ फोटोग्राफर की तस्वीर को जोड़ दिया गया।