घरेलू शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 1,000 अंक से अधिक टूटकर करीब 2 महीने में पहली बार 59,000 के नीचे पहुंच गया। सेंसेक्स आज दोपहर करीब 1 बजे 58,720 अंकों पर जबकि निफ्टी करीब 280 अंक टूटकर 17,499 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स पर बजाज फाइनेंस, रिलायंस व एसबीआई सर्वाधिक घाटे वाले शेयरों में रहे।