सेंसेक्स 1,329 अंक चढ़कर 55,858.5 पर हुआ बंद; गुरुवार के नुकसान की आधी भरपाई की

सेंसेक्स शुक्रवार को 1,329 अंक चढ़कर 55,858.5 पर जबकि निफ्टी 410 अंक चढ़कर 16,658 पर बंद हुआ। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद गुरुवार को 2,702 अंक टूटने के साथ सेंसेक्स ने मार्च, 2020 के बाद अपनी दूसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की थी। हालांकि, सूचकांक ने गुरुवार को हुए नुकसान की शुक्रवार को करीब आधी भरपाई कर ली।