सेंसेक्स 1,736 अंकों की छलांग के साथ एक साल से अधिक समय में अपनी सर्वश्रेष्ठ एकदिनी बढ़त दर्ज करते हुए मंगलवार को 58,142 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 510 अंक बढ़कर 17,352 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सोमवार को 1,747 अंक टूट गया था लेकिन यूक्रेन व रूस के बीच तनाव कम होने पर सूचकांक ने भरपाई लगभग कर ली है।