भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी सोमवार को क्रमशः 300.44 अंक व 91.40 अंक की वृद्धि के साथ बंद हुए। इसके साथ ही सेंसेक्स चढ़कर 59,141.23 पर जबकि निफ्टी 17,622.25 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स पर टाटा स्टील को सर्वाधिक नुकसान हुआ जबकि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा को सर्वाधिक मुनाफा हुआ और स्टॉक में 3.05% की वृद्धि हुई।