बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। इस दौरान सेंसेक्स 483.42 अंक चढ़कर 63,583.07 जबकि निफ्टी 129.25 अंक बढ़कर 18,887.60 पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सेंसेक्स पर टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज़, विप्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट मुनाफा दर्ज करने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल रहीं।