भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी बुधवार को करीब 1.3% की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 773.69 अंक टूटकर 60,205.06 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 226.35 अंक गिरकर 17,891.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पर हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुती सुज़ुकी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईटीसी, नेस्ले और भारती एयरटेल को छोड़कर सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई।