भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी सोमवार को क्रमशः 861.25 अंक व 246 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही सेंसेक्स टूटकर 57,972.62 जबकि निफ्टी 17,312.90 पर पहुंच गया। दरअसल, वैश्विक बाज़ारों में बिकवाली के चलते आज सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,300 अंक से अधिक टूटा था जिससे निवेशकों ने करीब ₹3.9 लाख करोड़ गंवाए थे।