भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी सोमवार को करीब 2% की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 953.70 अंक टूटकर 57,145.22 पर जबकि निफ्टी 311.05 अंक गिरकर 17,016.30 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पर एचसीएल, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक, टीसीएस, नेस्ले व विप्रो को मुनाफा हुआ जबकि टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, आईटीसी समेत अन्य शेयर घाटे में रहे।