सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों के बाज़ार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से ₹1,18,383.07 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई। पिछले सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज़, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़, इन्फोसिस, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाज़ार पूंजीकरण में वृद्धि हुई।