वैश्विक शेयर बाज़ारों में कमज़ोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 1,000 अंक से ज़्यादा टूटने के बाद निवेशकों को ₹7 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। वहीं, निफ्टी भी 300 अंक गिरकर 17,000 के स्तर के नीचे पहुंच गया। गौरतलब है, आईटी को छोड़कर आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स घाटे में कारोबार कर रहे हैं।