सेंसेक्स के रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बीच किन शेयरों में रही तेज़ी और किनमें आई गिरावट?

बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 204.33 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 76,810.90 पर बंद हुआ और इस दौरान सेंसेक्स में शामिल महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में सर्वाधिक 2.73% की तेज़ी रही। उसके बाद टाइटन (2.68%), एलऐंडटी (2.06%), इंडसइंड बैंक (1.59%), टेक महिंद्रा (1.44%) और टीसीएस (1.18%) का स्थान रहा। वहीं, सेंसेक्स की एचयूएल के शेयरों में सर्वाधिक 1.64% की गिरावट आई।