इंवेस्टमेंट बैंक मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि तेज़ी का सिलसिला जारी रहने पर बीएसई सेंसेक्स 80,000 अंक का स्तर छू सकता है। बकौल बैंक, ऐसी स्थिति में वैश्विक बॉन्ड सूचकांक में शामिल होने की वजह से भारत में विदेशी निवेश करीब $20 अरब तक पहुंच सकता है। हालांकि, बैंक ने निकट-अवधि में अस्थिरता का अनुमान लगाया है।