inshorts

सेंसेक्स पहली बार 59,000 के पार, निफ्टी ने 17,598 का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ

घरेलू शेयर बाज़ार सूचकांक सेेंसेक्स करीब 300 अंकों की बढ़त के साथ गुरुवार को पहली बार 59,000 के आंकड़े को पार कर गया जबकि निफ्टी 80 अंक बढ़कर 17,598 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि बैंक शेयरों में तेज़ी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स पर इंडसइंड और एसबीआई सर्वाधिक मुनाफे वाले शेयरों में शामिल हैं।