दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का नया वैरिएंट मिलने को लेकर आशंकाओं के बीच घरेलू शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 1,688 अंकों की गिरावट के साथ 57,107 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 सूचकांक 500 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 17,026 पर बंद हुआ जो उसकी 7 महीनों में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है।