सेंसोडाइन व नापतोल से 'भ्रामक' ऐड बंद करने को कहा गया; नापतोल पर लगा ₹10 लाख का जुर्माना

सेंट्रल कंज़्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (सीसीपीए) ने ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज़्यूमर हेल्थकेयर को भारत में सेंसोडाइन टूथपेस्ट के विज्ञापन रोकने का आदेश दिया है। बकौल सीसीपीए, विज्ञापनों में भारत के बाहर प्रैक्टिस करने वाले दंत चिकित्सकों को उत्पादों को सपोर्ट करते दिखाना 'भ्रामक' है। उसने नापतोल ऑनलाइन शॉपिंग को 'मैग्नेटिक नी सपोर्ट' जैसे भ्रामक विज्ञापन रोकने को कहा और ₹10 लाख जुर्माना लगाया।