सेक्स की भावना जगाने के लिए मंगेतर को अश्लील मेसेज भेजना उसकी गरिमा का अपमान नहीं: कोर्ट

मुंबई की एक सत्र अदालत ने कहा है कि सेक्स की भावना जगाने के उद्देश्य से अपनी मंगेतर को अश्लील मेसेज भेजने को उसकी गरिमा का अपमान नहीं कहा जा सकता। अदालत ने 36-वर्षीय शख्स को रेप के आरोपों से बरी करते हुए कहा कि शादी का वादा करके मुकर जाने को धोखा देना या बलात्कार नहीं कहा जा सकता।