सेक्स स्कैंडल मामले में प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
जेडीएस के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना को सेक्स स्कैंडल मामले में 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। कर्नाटक में जनप्रतिनिधियों की एक विशेष अदालत में मामले की सुनवाई हुई। गौरतलब है, कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने और उनके वीडियो बनाने के आरोपी प्रज्वल को जर्मनी से लौटते ही बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एसआईटी ने गिरफ्तार किया था।