अधिकारियों ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को गुरेज़ सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बकौल अधिकारी, हादसे में 2 में से 1 पायलट का निधन हो गया है। पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि घटना के वक्त हेलीकॉप्टर बीएसएफ के बीमार जवानों को लेने जा रहा था।