सेना के 2 मेजर पटनीटॉप में हेलीकॉप्टर की फोर्स-लैंडिंग के बाद हुए शहीद
सेना की उत्तरी कमान ने बताया है कि मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत मंगलवार को पटनीटॉप (जम्मू-कश्मीर) में शहीद हो गए। उत्तरी कमान ने दोनों अधिकारियों को सलामी दी और परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इससे पहले, सेना ने बताया था कि आर्मी एविएशन के एक हेलीकॉप्टर की पटनीटॉप के पास फोर्स-लैंडिंग हुई थी।