inshorts

सेना के एक जवान ने दिल्ली के होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

दिल्ली में पहाड़गंज इलाके के एक होटल के कमरे में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। बकौल पुलिस, सुसाइड नोट में उसने एक लड़की को प्रताड़ित करने की बात स्वीकार की है और इसी को अपनी आत्महत्या का कारण बताया है।