सेना के दो जवानों की मौत के बाद यूपी सरकार ने उनके परिवार को दी ₹50-₹50 लाख की मदद

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस निवासी नायक सूरज पाल (थल सेना) और आगरा निवासी जवान हरेश कुमार सिंह (नौसेना) की मौत के बाद उनके परिवारों को ₹50-₹50 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा सीएम ने परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और जनपदों की एक-एक सड़क उनके नाम पर रखने की घोषणा की।