सेना के पैराट्रूपर्स ने हवाई अभ्यास के दौरान पैराशूट के साथ विमान से लगाई छलांग

भारतीय सेना ने अपनी एयरबोर्न रैपिड रिस्पॉन्स टीम के लगभग 600 पैराट्रूपर्स का एक वीडियो जारी किया है जिन्होंने सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) कॉरिडोर के पास 24 और 25 मार्च को हवाई अभ्यास में भाग लिया था। इस अभ्यास के वीडियो में पैराट्रूपर्स विमान से छलांग लगाते और पैराशूट की मदद से लैंड करते हुए दिख रहे हैं।