अफगानिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक तालिबानी लड़ाका कथित तौर पर अफगान वायु सेना के विमान पर रस्सी बांधकर झूला झूलता हुआ दिख रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारी लीजियान झाओ ने इसे लेकर कहा, "साम्राज्यों और उनके युद्ध की मशीनों का कब्रगाह, तालिबान ने विमानों को खिलौनों-झूलों में बदल दिया।"