भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ गतिरोध के बीच लद्दाख में अग्रिम इलाकों में के9-वज्र तोपों की पहली रेजिमेंट तैनात की है। यह तोपें 50-किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन को निशाना बना सकती हैं। सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने कहा कि इन तोपों का फील्ड ट्रायल सफल रहा था।