पुणे (महाराष्ट्र) की सीबीआई इकाई ने सोमवार को साल 2020-21 की सेना भर्ती परीक्षा के कथित आंसर की लीक मामले में एओसी के एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी और सिपाही को गिरफ्तार किया है। जांच के ज़रिए यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आंसर की उम्मीदवारों तक कैसे पहुंची और पैसे का लेन-देन कैसे हुआ।