सतारा (महाराष्ट्र) में खुद को सेना का जवान बताकर सेना में नौकरी दिलाने का वादा कर उम्मीदवारों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हर उम्मीदवार से ₹9 लाख लेता था। आरोपी से फर्ज़ी आईडी, सेना की वर्दी, 4 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।