अफ्रीकी देश सेनेगल की संसद में पिछले गुरुवार को एक विपक्षी सांसद द्वारा एक महिला सदस्य को थप्पड़ मारने के बाद सदन के अंदर जमकर हंगामा हुआ और सत्तापक्ष व विपक्षी सांसदों के बीच हाथापाई भी हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है, संसद में बजट पेश करने के दौरान यह घटना घटी।