यूएस ओपन-2022 के पहले राउंड के दौरान 23-बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स की 4-वर्षीय बेटी ओलंपिया ने मां के करियर के सम्मान में बालों में सफेद मोती पहने। यूएस ओपन-2022 के बाद टेनिस से संन्यास ले रहीं सेरेना ने 1999 में 17-साल की उम्र में पहली बार यूएस ओपन जीतने के दौरान बालों में सफेद मोती पहने थे।