23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स ने विंबलडन में अपने चेहरे पर काला टेप लगाया हुआ था। 'द टाइम्स' के अनुसार, काले स्टिकर काइनेसियो टेप के स्ट्रिप्स थे जिन्हें इसके ब्रैंड नाम केटी टेप के रूप में भी जाना जाता है। साइनस से पीड़ित सेरेना ने नाक के आसपास के दर्द से निजात के लिए टेप लगाया था।