कानपुर में सहपाठियों संग गंगा बैराज घूमने गई आईआईटी-कानपुर की छात्रा सेजल जैन की सेल्फी लेते समय गंगा में गिरने से डूबकर मौत हो गई। आईआईटी-कानपुर के प्रवक्ता गिरीश पंत ने कहा, "शुरुआती जांच में...पता चला कि...सेजल समेत कुछ छात्र...सेफ्टी रेलिंग पार कर बैराज फाटक पर पहुंच गए थे।" अस्पताल ले जाने पर सेजल को मृत घोषित कर दिया गया।