बेंगलुरु में दूध के टैंकर की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई है जबकि एक को गंभीर चोटें आई हैं। दरअसल, ये युवक तावरेकेरे के पास हाईवे फ्लाईओवर पर अपनी कार रोक कर सेल्फी ले रहे थे तभी दूध के टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ये लोग कोलार जा रहे थे।