सेल्फी लेते समय नर्मदा नदी में गिरीं 22-वर्षीय महिला व उसकी होने वाली सास; हुई मौत

जबलपुर (मध्य प्रदेश) के न्यू भेड़ाघाट में कथित तौर पर सेल्फी लेते समय नर्मदा नदी में गिरने से दो महिलाओं की डूबकर मौत हो गई। उनकी पहचान मुंबई निवासी 50-वर्षीय हंसा सोनी और उनकी होने वाली बहू रिद्धि पिचाड़िया (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, "हंसा का शव...शुक्रवार शाम को जबकि रिद्धि...का शव शनिवार को मिला।"