सेवा शुल्क से जुड़े विवाद को लेकर प्ले स्टोर से 10 भारतीय कंपनियों के ऐप्स हटा सकती है गूगल
गूगल सेवा शुल्क से जुड़े विवाद को लेकर भारतमैट्रिमोनी समेत भारत में 10 कंपनियों के ऐप्स अपने प्ले स्टोर से हटाने पर विचार कर रही है। गूगल ने कहा कि अच्छी तरह से स्थापित हो चुकीं कई कंपनियों ने अदालत से अंतरिम सुरक्षा हासिल कर प्ले स्टोर से मिलने वाले लाभ के लिए भुगतान नहीं करने का फैसला किया है।