सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा, उत्तर कोरिया कर रहा है यूरेनियम संयंत्र का विस्तार
हाल की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि उत्तर कोरिया योंगब्योन परमाणु परिसर में एक यूरेनियम संवर्धन संयंत्र का विस्तार कर रहा है। विशेषज्ञों ने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि उसका इरादा बम सामग्री के उत्पादन को बढ़ावा देना है। उत्तर कोरिया ने हाल ही में 6 महीने में अपनी पहली नई मिसाइल का परीक्षण किया था।