अमेरिकी स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज़ द्वारा जारी सैटेलाइट तस्वीरों में लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल के बाहर महारानी एलिज़ाबेथ-II के अंतिम दर्शन के लिए लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वालीं महारानी एलिज़ाबेथ-II का पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है। महारानी का अंतिम संस्कार सोमवार (19 सितंबर) को निर्धारित है।