सैटेलाइट तस्वीरों में यूक्रेन के हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट के पास दिखी रूसी सेना

अमेरिकी स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज़ द्वारा ली गईं सैटेलाइट तस्वीरों में रूसी सेना को नोवा काखोवका (यूक्रेन) और नीपर नदी पर काखोवका हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट के पास देखा गया। तस्वीरों में प्लांट के बांध पर ट्रकों को देखा गया जबकि अन्य सड़क पर खड़े थे। रूसी सेना रविवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में घुस गई।