मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के परिवार को ₹1 करोड़ की 'सम्मान निधि' देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया, "उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय...व सैनिक सम्मान के साथ होगा।" बकौल मुख्यमंत्री, सिंह के परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी।