सैनिकों को ले जा रही ट्रेन की 2-3 बोगियां बिहार में पटरी से उतरीं
सैनिकों और सैन्य सामान को राजस्थान से पश्चिम बंगाल ले जा रही एक विशेष ट्रेन की 2-3 बोगियां पश्चिम चंपारण (बिहार) में पटरी से उतर गई हैं। इस हादसे के बाद ट्रेन 2 हिस्सों में बंट गई जिसके बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।