inshorts

सैन्य अधिकारियों से इंश्योरेंस स्कीम के नाम पर ठगी करने वाले 4 लोग दिल्ली में अरेस्ट

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सेना के अधिकारियों से इंश्योरेंस स्कीम के नाम पर कथित तौर पर ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह ने 13 अधिकारियों से ₹1.15 करोड़ की ठगी की थी। बकौल पुलिस, गिरोह इससे पहले चंडीगढ़, हैदराबाद, चेन्नई में ऐसी ठगी कर चुका है।