inshorts

सैन्य विमान बनाने वाली पहली भारतीय निजी कंपनी बनेगी टाटा

टाटा ग्रुप भारतीय वायुसेना के लिए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बनाएगी जो निजी क्षेत्र की किसी भारतीय कंपनी के लिए इस तरह का पहला सौदा है। दरअसल, केंद्रीय कैबिनेट ने एयरबस कंपनी से लगभग $2.5 अरब में 56 सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की खरीद को मंज़ूरी दी है जिनमें से 40 विमानों का निर्माण टाटा ग्रुप 10-वर्षों के भीतर भारत में करेगा।