आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज़ सैम बिलिंग्स ने अपनी गर्लफ्रेंड सारा कैंटले से मालदीव में समुद्र तट पर सगाई कर ली है। बिलिंग्स ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "होने वाली मिसेज़ बी! दुनिया का सबसे भाग्यशाली शख्स।" सारा ने भी तस्वीरें शेयर कर लिखा, "अविश्वसनीय सप्ताह का सुखद अंत...मेरी तरफ से हां है!"