दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इस साल भारत में 1,000 से अधिक इंजीनियरों की भर्ती करेगी जिनमें से करीब एक-चौथाई (260) इंजीनियरों की नियुक्ति सभी आईआईटी से होगी। इसके अलावा कंपनी बीएचयू, बीआईटीएस पिलानी, आईआईआईटी जैसे शीर्ष कॉलेजों से भी नियुक्तियां करेगी। सैमसंग के एक अधिकारी के मुताबिक ये नियुक्तियां कंपनी के बेंगलुरु, दिल्ली और नोएडा कार्यालयों के लिए होंगी।