दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20I मैच से पहले भारतीय टीम की बस को तिरुवनंतपुरम में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन के फैन्स ने घेर लिया। फैन्स को 'संजू, संजू' के नारे लगाते सुना गया। गौरतलब है, संजू सीरीज़ में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल ने भी बस के आसपास के फैन्स की तस्वीरें शेयर कीं।