सॉरी, थोड़ा ध्यान भंग हुआ: लाइव इवेंट के दौरान भूकंप के बाधा डालने पर न्यूज़ीलैंड की पीएम

न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न को कोविड-19 को लेकर राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान वेलिंग्टन में भूकंप आने पर कुछ देर रुकना पड़ा। सामने आए वीडियो में अर्डर्न झटकों के दौरान चौंकती दिखीं और एक रिपोर्टर से पूछा, "सॉरी, थोड़ा ध्यान भंग हुआ...क्या आप सवाल को दोहराएंगे?" वेलिंग्टन में 5.9 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया था।