शोएब अख्तर ने मेलबर्न में खेले गए ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड वनडे मैच में लगभग खाली स्टेडियम की तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "यह सोचने वाली बात है। शानदार विश्व कप खत्म हुआ है। चैंपियंस इंग्लैंड को 3 दिन के भीतर सीरीज़ खेलनी थी और इसमें दर्शकों की ऐसी दिलचस्पी। एक महीने पहले यहां भारत-पाकिस्तान मैच में 92,000 दर्शक थे।"