सोचा था वह हीरो जैसे होंगे, सामने से देखा तो लगा कि यह बच्चा कौन है?: पति को लेकर सुधा मूर्ति

सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति ने एक शो में अपने पति और इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति से पहली मुलाकात का ज़िक्र किया है। उन्होंने कहा, "मेरे एक सहकर्मी अक्सर नारायण मूर्ति का ज़िक्र किया करते थे। मुझे लगा था कि वह फिल्मी हीरो जैसे हैंडसम और डैशिंग होंगे लेकिन पहली बार उन्हें देखा तो लगा कि यह बच्चा कौन है?"