inshorts

सोनाली फोगाट की 15 साल की बेटी ने उनकी अर्थी को दिया कंधा, दी मुखाग्नि; सामने आई तस्वीर

टिकटॉक स्टार व बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का शुक्रवार को हिसार (हरियाणा) में ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। सोनाली की 15-वर्षीय बेटी ने मां की अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि दी। सोनाली की गोवा में हुई मौत के मामले में गुरुवार को उनके 2 सहयोगियों को उनकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।